EMAIL

help.apwf@gmail.com

For PMFME

+91-9170254040       

For Solar

+91-9450095649

Login
Logo

Service Details

PMFME योजना – आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को सशक्त बनाना और स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर पैदा करना है। यह योजना विशेष रूप से छोटे उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और स्टार्ट-अप्स को आर्थिक एवं तकनीकी सहायता प्रदान करती है।


अंजलिपटेल वेलफेयर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अधिकृत संस्था के रूप में, PMFME योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। हमारा उद्देश्य इच्छुक लाभार्थियों को योजना की सही जानकारी, आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन तथा बैंक से जुड़ी सहायता प्रदान करना है।


हम इस योजना के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त योगदान दे रहे हैं, ताकि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर साकार किया जा सके।


PMFME योजना के प्रमुख लाभ

✔ 35% तक अनुदान (सब्सिडी) – पात्र परियोजना लागत पर

✔ बैंक ऋण सुविधा – आसान लोन प्रक्रिया के साथ

✔ व्यवसाय उन्नयन में सहायता – नई या पुरानी यूनिट के लिए

✔ ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग सपोर्ट

✔ ट्रेनिंग एवं क्षमता विकास

✔ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा (One District One Product – ODOP)


हमारा लक्ष्य इस योजना के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों, SHG, FPO और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपना व्यवसाय स्थापित कर स्थायी आय का स्रोत बना सकें।