help.apwf@gmail.com
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश ऑयस्टर मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, युवाओं और उद्यमियों को कम लागत में लाभकारी व्यवसाय से जोड़ना है। ऑयस्टर मशरूम की खेती कम जगह, कम पानी और कम समय में तैयार होने वाला एक उच्च मांग वाला कृषि-आधारित व्यवसाय है।
अंजलिपटेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक तरीके से ऑयस्टर मशरूम उत्पादन की संपूर्ण जानकारी दी जाती है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद तुरंत अपना कार्य शुरू कर सकें।
ऑयस्टर मशरूम प्रशिक्षण के प्रमुख लाभ
✔ 2 दिन का व्यावहारिक प्रशिक्षण (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश)
✔ उच्च गुणवत्ता बीज (Spawn) की जानकारी एवं उपलब्धता
✔ बैग तैयार करने की पूर्ण प्रक्रिया
✔ रोग प्रबंधन एवं उत्पादन तकनीक
✔ कम निवेश, तेज़ उत्पादन और बेहतर मुनाफ़ा
✔ स्वरोज़गार एवं अतिरिक्त आय का अवसर
✔ प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उन लोगों के लिए आदर्श है जो खेती, स्वरोज़गार या कृषि आधारित व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।